Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वाहन चोर गैंग का सरगना समेत चार गिर*फ्तार, खंडार से चुराई ट्रैक्टर-ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त कार की जप्त

जिले की खण्डार पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चो*री के मामले में कार्यवाही करते हुए चोरी के चार आ*रोपियों को गिर*फ्तार कर बरसाना से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद करने तथा चो*री में उपयोग की की गई क्रेटा कार को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के द्वारा विगत दिनों में जिले में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों के मध्यनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के निकटतम सुपरविजन में पुलिसकर्मियों की विशेष टीमें बनाकर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिये गये थे।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि गत 27 जनवरी को भरत लाल पुत्र रामकरण मीना निवासी बोदल थाना खण्डार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जनवरी की रात को करीब 1 बजे ग्राम बोदल में प्रार्थी के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली चो*री हो गया। इस पर मामला दर्ज कर अनसुंधान बलवीर सिंह हैड कांस्टेबल को सौंपा गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज देखकर, संपत्ति संबंधी अपराधों व वाहन चो*री की वारदातों में वर्ष के चालानशुदा अपराधियों से तफ्तीश की गई।

 

घटनास्थल का घटना के समय का मोबाइल टावर कम्पनियों से बीटीएस डाटा लिया गया व संदिग्ध व्यक्तियों का चिन्हीकरण किया गया। जिसमें सीसीटीवी फुटेज में चोरी किए गये ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक क्रेटा कार द्वारा रैकी करना सामने आया। जिस पर कार के उपयोगकर्ता के संबंध में जानकारी की गई तो सामने आया कि कार का उपयोगकर्ता भरत लाल उर्फ भरत्या पुत्र श्रीलाल मीना निवासी बिछोछ है।

 

News From Sawai Madhopur 5 Feb 2024

 

जिसके संबंध में जानकारी की गई तो पाया कि वह वाहन चोरी व अन्य चो*री के प्रकरणों में आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध पुर्व में अन्य जिलों सहित विभिन्न थानों में करीब 49 मकदमें दर्ज हैं। उसके अलावा साथी महेश उर्फ दीपक मीणा के विरुद्ध ह*त्या का प्रयास, अप*हरण, चो*री के कुल चार प्रकरण पंजीबद्ध है।

 

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा क्रेटा कार की मुवमेन्ट के बारे में अनुसंधान में सामने आया कि क्रेटा कार का मवमेन्ट भरतपुर, डीग, नगर की तरफ हो रहा है। 3 फरवरी को पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर नगर कस्बे में क्रेटा कार ने नगर थाने की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। कार से तीन आ*रोपियों भरतलाल उर्फ भरत्या, हरिओम मीना उर्फ एच.आर., महेश उर्फ दीपक मीना को डिटेन कर पूछताछ की गई तो ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरसाना में खड़ा करना बताया।

 

जिस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरसाना से बरामद किया गया। साथ ही मामले में सह आ*रोपी रामकेश मीना को ग्राम सेवती कलां से डिटेन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि इस सम्पूर्ण वारदात के खुलासे में अजीत मोगा सहायक उपकनरीक्षक सायबर सेल, बलवीर सिंह हैड कांस्टेबल छाण, गजानन्द कांस्टेबल छाण की अहम भूमिका रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !