Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर नगर परिषद द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने रैन बसेरों में बेसहारा व्यक्तियों को प्रवेश दिलवाकर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रैनबसेरों में आने वालों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी लिया।

 

 

District Legal Services Authority Secretary inspected night shelters in sawai madhopur

 

 

उन्होंने रैन बसेरे में नियमित रूप से साफ – सफाई सुनिश्चित करवाने, रजाई, गद्दे सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के संबंध में आवश्यक दिशा – निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने रैन बसेरे में उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता कानून, लोक अदालत तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारियां प्रदान की।

 

 

निरीक्षण के दौरान उपस्थित केयर टेकर्स ने बताया कि उक्त रैन बसेरों का संचालन डे-एनयूएलएम के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें सर्दी के मौसम में बेसहारा, असहाय लोगो को निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !