जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने भूरीपहाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में नये शौचालय के निर्माण हेतु भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

उन्होंने नौनिहालों की स्लेट को टूटा हुआ देखकर उन्हें बदलकर नई स्लेट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी के बच्चों की उपस्थिति भी जांची। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हलवा भी खिलाया। जिल कलेक्टर के द्वारा प्रेरित किये जाने पर सरपंच के ससुर सहित प्रभावशाली व्यक्तियों ने सप्ताह में एक बार भूरी पहाड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को पौष्टिक भोजन करवाने का प्रस्ताव दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया