Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला युवा संसद एवं मतदाता जागरूकता अभियान के लिए आवेदन आमंत्रित

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला युवा संसद प्रतियोगित में भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष के युवाओं से 12 फरवरी सांय 4 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है।

 

नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक हर्षित खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक युवा अपना आवेदन नि:शुल्क माय भारत पोर्टल से कर सकते है अथवा जिला नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में करा सकते है। जिला युवा संसद में प्रतिभागियों को 4 मिनट पर दिए गए विषय पर अपने विचार ऑनलाइन माध्यम से रखने है।

 

 

 

Applications invited for District Youth Parliament and Voter Awareness Campaign in sawai madhopur

 

 

 

प्रत्येक जिले से 2 चयनित युवा ऑनलाइन होने वाली राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित तीन युवा को नई दिल्ली संसद भवन में होने वाली राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसी के साथ ही फरवरी माह में होने वाले मतदाता जागरूकता सप्ताह के लिए भी माय भारत वॉलंटियर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

 

 

 

अभियान में भाग लेने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक युवा अपना आवेदन माय भारत पोर्टल के माध्यम से अथवा ऑफलाइन जिला नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए दिलकुश खान 8290884397 से संपर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !