Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिहार ने किया ग्राम विकास अधिकारियों से संवाद

आवास योजना में धीमी प्रगति के चलते ग्राम विकास अधिकारियों को जारी किए नोटिस 

जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार की अध्यक्षता में गत मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ प्रतिहार ने ग्राम विकास अधिकारियों से वन टू वन संवाद करते हुए राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों की पालना में समय पर ग्राम पंचायत पहुंचने, आमजन की समस्याओं का समय पर त्वरित निस्तारण करने, योजनाओं में प्रगति लाने, गहन पर्यवेक्षण करने, आवास योजनाओं की समय पर जीओ टैगिंग करने, अपूर्ण आवास समय पर पूर्ण करने, समय पर किश्त जारी करने, आवासों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

 

Chief Executive Officer Pratihar interacted with rural development officers in sawai madhopur

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिहार ने चौथ के बरवाड़ा आवास प्रभारी प्रेमचंद चोमड़ एवं पांचोलास ग्राम विकास अधिकारी जगमोहन को चार्ज शीट जारी करने के बैठक में निर्देश दिए। बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहे ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिहार ने ग्राम पंचायत परिसर एवं ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई रखने के भी निर्देश जारी किए। आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिए। बैठक में जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता प्रकाश चंद मीणा, आवास योजना डीलिंग  सत्यप्रकाश सैन, दुर्गेश तिवारी सहित आवास प्रभारी, ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !