राज्य सरकार की विशेष योजना के अन्तर्गत रीको इकाई सवाई माधोपुर द्वारा श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र बलरिया उपखण्ड चौथ का बरवाड़ा में 60 औद्योगिक भूखण्डों तथा श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र जटलाव-गोठड़ा उपखण्ड बौंली में 61 औद्योगिक भू-खण्डों का आवंटन ई-लाॅटरी के माध्यम से किया जा रहा है।

इकाई प्रभारी जी.एस. मीना ने बताया कि विशेष योजना के अन्तर्गत 5 फरवरी से पंजीयन प्रारम्भ हो गए है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 11 मार्च को सांय 6 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की जांच के उपरान्त पात्र आवेदकों के मध्य 27 मार्च को ई-लाॅटरी निकाली जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया