Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर का हलवा नौनिहालों के लिए बन गया पौष्टिक कलेवा

सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर जब भी ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल अथवा जन सुनवाई करने जाते हैं तो वे जाने से पहले से ही हलवा बनवाकर गाड़ी में साथ रख लेते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाड़ियों के औचक निरीक्षण करने के दौरान नौनिहालों को अपने हाथों से हलवा खिलाते हैं।

Sawai Madhopur Collectors initiative Nutritious breakfast school going kids
जिला कलेक्टर के द्वारा नौनिहालों के लिए चलाई गई यह ‘पोषण मुहिम’ समाज के अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए भी प्रेरणादायक बन रही है। जिला कलेक्टर की इसमुहिम से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभावशाली व्यक्ति भी नौनिहालों को पोष्टिक भोजन करवाने का संकल्प ले रहे हैं। इसी का परिणाम है कि मंगलवार को जिला कलेक्टर द्वारा भूरी पहाड़ी के दौरे के तहत आंगनबाड़ी के औचक निरिक्षण के दौरान वहां के सरपंच के ससुर ने भी इन बच्चों को हलवा खिलाने का संकल्प लिया है। कलेक्टर के आह्वान पर क्षेत्र के अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों ने सप्ताह में एक दिन क्षेत्र के आंगनबाड़ी में नौनिहालों को हलवा तथा अन्य पोष्टिक भोजन करवाने की बात कही।
कलेक्टर द्वारा खिलाये जा रहे पौष्टिक हलवे से नौनिहालों के चेहरों पर बिखरती मुस्कान इस अनूठी मुहिम को स्वतः ही सफल बना रही है।
सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह नौनिहालों को अपने हाथ से ही परोस कर हलवा खिलाना पसंद करते हैं। इस बारे में डॉ. एस.पी. सिंह का कहना है कि देश के भविष्य इन नौनिहालों को ममता के साथ हलवा खिलाने से उन्हें काफी सुकून मिलता है। उन्हें लगता है कि नौनिहालों को इस उम्र में पौष्टिक भोजन करवाकर हम राष्ट्र के भविष्य को सशक्त बना सकते हैं। उनका कहना है कि जो बच्चे पौष्टिक भोजन से वंचित है उनको पोष्टिक भोजन करवाए जाने की सरकार की मुहिम के साथ हमारे व्यक्तिगत प्रयास ज्यादा सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगें। उनका कहना है कि इसके लिए समाज के प्रभावशाली व्यक्ति भी अपना योगदान कर सकते हैं। क्योंकि वे सक्षम है और एक दिन इन नौनिहालों को अगर पौष्टिक भोजन करवाते हैं तो यह एक अनुपम कार्य होगा जो कि राष्ट्र के भविष्य को और मजबूत बनाएगा।
सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अब आंगनबाड़ी के अगले औचक निरीक्षण पर वहां के बच्चें कविता के रूप में कह सकते हैं कि:
नौनिहालों के लिए, हलवा लेकर आए कलेक्टर, है यह अनूठी बात,
खुश हो गए बच्चे हलवा खा कर, पौष्टिक मीठा इसका स्वाद।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !