Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नोएडा के यमुना भवन में ऊपरी यमुना समीक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र स्थित नोएडा के यमुना भवन में गत बुधवार को ऊपरी यमुना समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान की तरफ से राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि ऊपरी यमुना समीक्षा समिति की बैठक में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के हिस्से में आने वाले यमुना नदी के पानी से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाती है और इसी कड़ी में आज आयोजित हुई इस बैठक में चारों राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों के बीच केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में सकारात्मक चर्चा हुई।
Upper Yamuna Review Committee meeting was held at Yamuna Bhawan, Noida
उन्होंने बताया कि चूंकि अब जल्द ही गर्मी का सीजन आने वाला है इसलिए नदी जल संसाधनों के किफायती उपयोग हेतु चारों राज्यों को सामंजस्य के साथ काम करना जरूरी है इसलिए इस समीक्षा बैठक में सभी हिस्सेदारों ने इस पक्ष पर जोर दिया कि यमुना नदी के पानी का उपयोग और उसकी स्वच्छता पर सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। श्री रावत ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही यमुना नदी के ताजेवाला हैड से राजस्थान को मिलने वाले पानी को लेकर हरियाणा के साथ जो समझौता हुआ है उससे राजस्थान के कई जिलों को जल्द ही पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए रावत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा नोएडा में नव निर्मित यमुना भवन का भी उद्घाटन भी किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !