नगर परिषद सभापति रमेश कुमार बैरवा के रोजाना विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिल रहा है। सभापति आपके द्वार अभियान के तहत सभापति बैरवा ने शुक्रवार को वार्ड 41, 42, 43 और 44 का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को जांचा तथा कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। यहां वार्ड 42 में एक जगह मंदिर की ओर जाने वाले आम रास्ते पर काफी गंदगी जमी हुई मिली, जिसे देखकर सभापति ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत जेसीबी मंगवाकर गंदगी का निस्तारण करवाया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां आम रास्ते पर कई वर्षों से भारी मात्रा में गंदगी जमा की हुई थी, जिसका सभापति के दौरे के बाद निस्तारण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभापति को स्थानीय निवासियों द्वारा सफाई व्यवस्था, सड़क, लाइटिंग आदि व्यवस्थाओं को लेकर भी अवगत करवाया गया। जिस पर सभापति ने जल्द ही सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया