Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर लामबन्द हुए पत्रकार, मांगों के सर्मथन में 26 फरवरी को कलेक्ट्रेट के सामने देंगे धरना

चूरू जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट में आज शुक्रवार को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर आईएफडब्ल्युजे के बैनर तले पत्रकार लामबन्द हुए। अपनी मांगों के सर्मथन में उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी को ज्ञापन सौंपा। वहीं आगामी 26 फरवरी को पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के सामने धरना प्रर्दशन किया जायेगा जिसमें आमजन की भी सहभागिता रहेगी।

 

पत्रकारों ने बताया कि प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर पत्रकार लगातार संर्घषरत हैं। इसी कड़ी में अब आमजन भी पत्रकारों के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पत्रकारों को चिकित्सा सुविधा, अधीस्वीकरण की जटिल प्रकिया में शिथिलता की भी ज्ञापन के जरिये मांग की गयी।

 

Journalists mobilized for journalist protection law in churu

 

ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में पत्रकारों की चिकित्सा हेतु आउटडोर में इलाज करवाने हेतु 5 हजार  रूपये की राशि निर्धारित थी तथा भर्ती होने पर 5 लाख रूपये तक की राशि बीमित थी, जो वर्तमान में शिथिल है। इससे पत्रकारों को भर्ती रहकर इलाज करवाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 80 प्रतिशत पत्रकार अधीस्वीकरण की जटिल प्रकिया के चलते इस सुविधा से वंचित हैं। पत्रकारों की मांग है कि अधीस्वीकरण के नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए प्रक्रिया सरल की जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्रकार भी लाभान्वित हो सके।

 

उन्होंने बताया कि आगामी 26 फरवरी 2024 सोमवार को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने तथा अन्य मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय चूरू के समक्ष प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें जिले भर के पत्रकार व आमजन हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर आईएफडब्ल्युजे जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष नरेश भाटी, राजेन्द्र सिंह शेखावत, शैलेन्द्र सोनी, पुनीत सोनी, ललित चौहान, जितेश सोनी, नवरत्न प्रजापत, नरेश पारीक, महेन्द्र, अजय आदि पत्रकार मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !