Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल आएंगे मलारना चौड़, ईआरसीपी आभार सभा को करेंगे संबोधित 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल रविवार को मलारना डूंगर के भाड़ौती मोड आएंगे। जहां पर मुख्यमंत्री शर्मा का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार भजनलाल शर्मा धौलपुर से रवाना होकर करौली और गंगापुर सिटी होते हुए दोपहर करीब तीन बजे मलारना डूंगर के भाड़ौती मोड़ पहुंचेंगे। उसके बाद 5 किलोमीटर आगे मलारना चौड़ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में मुख्यमंत्री ईआरसीपी आभार सभा को भी संबोधित करेंगे।इससे पहले भजनलाल शर्मा धौलपुर के बाड़ी और करौली में ईआरसीपी आभार सभा को संबोधित करेंगे। फिर करीब 2 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेंगे।

 

Chief Minister Bhajanlal Sharma will visit Malarna Chaud tomorrow

 

जहां पर सीएम का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे मलारना डूंगर के भाड़ौती मोड़ पहुंचेंगे। जहां पर लालसोट-कोटा मेगा हाईवे स्थित मलारना चौड़ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ईआरसीपी आभार सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम शर्मा लालसोट के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई के नेतृत्व में तैयारियों को युद्ध स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभा स्थल पर उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई के नेतृत्व में सभी विभागों के अधिकारियों के द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जहां विद्युत विभाग के द्वारा सभा स्थल के आसपास झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने एसडीएम से फीडबैक लिया और एसपी ममता गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर सभा स्थल का जायजा लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !