Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

मूलभूत आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि मूलभूत आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को बिजली, पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो। सड़के सुगम एवं सुरक्षित हो। विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो। कार्यालयों में स्वच्छता एवं जनता के कार्य प्राथमिकता से हो। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों एवं उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिस भी कार्यालय का निरीक्षण करें वहां अगर कोई व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो आगामी 15 दिवस में दूर हो। उन्होंने जल जीवन के अन्तर्गत सार्वजनिक निर्माण विभाग की खोदी गई सड़कों के मरम्मत कार्यों की जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए है।

 

 

उन्होंने आगामी 6 महीने से एक साल के भीतर अनुपयोगी सड़कों की सूची बनाकर जिला कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि समय रहते उक्त सड़कों के निर्माण कार्य करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि वीआईपी विजिट के दौरान अधिकारी, कार्मिक शिष्ट व्यवहार करें। इस दौरान निर्धारित ड्रेस कोड़ में ही कार्यक्रमों में उपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित जानकारी एवं सत्यापन कराने के निर्देश भी प्रदान किए है।

 

Weekly review meeting of basic needs and development works was organized

 

उन्होंने बताया कि अधिकतर सेवा प्रदान करने वाले कार्यालयों में ई मित्र प्लस मशीन लगाई गई है। यह सेल्फ सर्विस कियोस्क है जहां पर बिना किसी सहायता के कोई भी नागरिक जाकर विभागीय कार्य एवं योजना का लाभ ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इससे न सिर्फ विभागीय अधिकारियों को सुविधा होगी बल्कि आमजन का जीवन भी बेहतर बनाने में सहायता मिल सकेगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जिनके कार्यालय में ई-मित्र प्लस मशीन क्रियाशील है उन्हें रिपेप्शन काउंटर के पास नागरिकों की सुविधा के लिए रखवाने के निर्देश दिए है।

 

 

सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार उन्होंने कार्यालय की स्वच्छता, शौचालयों, कार्यालय का नाम, विभागीय अधिकारियों के कार्य, मोबाइल नम्बर, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सूचना का अधिकार, अपीली अधिकारी का नाम एवं जनसुनवाई का समय आदि के संबंध में 11 कार्यालयों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शेष अन्य कार्यालयों का भी उनके द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए वर्ष 21, 22 एवं 23 के आंकड़ो के आधार पर पुलिस विभाग द्वारा एनएच 552 सहित अन्य दुर्घटना सम्भावित मार्गो का सर्वे के आधार पर ब्लैक स्पोट्स चिन्हित करने का कार्य किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !