Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीजी कॉलेज में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का हुआ आयोजन 

पीजी कॉलेज सवाई माधोपुर के साइबर क्लब एवं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के संयुक्त तत्वाधान में 26 फरवरी से 1 मार्च के मध्य चल रहे आरबीआई का “वित्तीय साक्षरता सप्ताह” (FLW) का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में साइबर क्लब के प्रभारी डॉ. प्रेम सोनवाल में बताया कि इस वर्ष की थीम “करो सही शुरुआत, बनो वित्तीय स्मार्ट” हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गोपाल सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को अभी से ही बचत की आदत डालनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी वित्तीय समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

 

Financial literacy week organized in PG college sawai madhopur

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सवाई माधोपुर के ब्रांच मैनेजर योगेश कुमार मीना ने बचत और कंपाउंडिंग की शक्ति, छात्रों के लिए बैंकिंग आवश्यकता और डिजिटल एवं साइबर स्वच्छता विषयों पर विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को उदाहरण देकर समझाया। प्रश्नोत्तर सत्र में वक्ता ने भागीदारों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में प्रो. पांचाली शर्मा, डॉ. उषा पिल्लई, विनायक लोदवाल, उर्मिला मीना, डॉ. प्रियंका सैनी, डॉ. रोमिला कर्णावट, मोनीषा मीना, कुंजीलाल मीना, मो. शाहिद जैदी, मनीषा कुमारी शर्मा सहित 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

करो सही शुरुआत, बनो वित्तीय स्मार्ट

 

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 26 फरवरी से 1 मार्च, 2024 तक चलाये जा रहे वित्तीय साक्षरता के विशेष सप्ताह के अन्तर्गत शुक्रवार को राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाईमाधोपुर में वित्तीय साक्षरता का एक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वित्तीय साक्षरता कीे थीम “करो सही शुरुआत, बनो वित्तीय स्मार्ट” पर लगभग 50 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षको को विस्तार से भारतीय रिजर्व बैंक से पधारे जिला अधिकारी राजा राम बैरवा ने बैंकिंग स्ट्रक्चर, बजट आय-व्यय का संतुलन, बचत, निवेश के विभिन्न प्रकार, चक्रवृद्धि ब्याज का पॉवर, विभिन्न गतिविधियों हेतु ऋण योजनाएं, उच्च शिक्षा ऋण, जनसुरक्षा की सूक्ष्म बीमा योजनाएं, पेंशन योजनाओं पर जानकारी दी। जिला अग्रणी प्रबंधक परेश नाथ बनर्जी ने डिजिटल बैंकिंग लेन देन, एटीएम, यूपीआई, इवालेट्स, ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ने एवं प्रोत्साहित करने हेतु प्रेरित किया। सायबर धोखाधड़ी से बचने के अनेक उपायों पर जागरूक किया एवं सदैव सावधान व सतर्क रहने की अपील की। सायबर क्राइम के विरुद्ध शिकायत के लिये हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी बताया। शिविर में सहायक अग्रिणी जिला प्रबंधक रानु चांदना ने उक्त जानकारियां दी। वित्तीय साक्षरता सलाहकार मोजिराम मीना ने भी शिरकत की तथा भारतीय रिजर्व बैंक से पधारे जिला अधिकारी राजाराम बैरवा ने प्रश्नोतरी कर विजेताओं को पुरूस्कार भी प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !