Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय ने मनाई दसवीं वर्षगांठ

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा 1 मार्च 2024 को संग्रहालय की दसवीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. खुशाल यादव जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने स्वागत उद्बोधन किया।

 

विशिष्ठ अतिथि अनूप के. आर. वन संरक्षक रणथंभौर टाइगर रिजर्व सवाई माधोपुर, डॉ. रामानंद भाकर डीएफओ रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सुश्री लिपिका रॉय उप निदेशक पर्यावरण एवं वन मंत्रालय नई दिल्ली, डॉ. बी. एल. ढाका वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र सवाई माधोपुर तथा डॉ. शक्ति सिंह वैज्ञानिक-डी राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय नई दिल्ली ने विद्यार्थियों को मोटा अनाज जागरूकता के सम्बन्ध में विचार प्रकट किये।

 

Rajiv Gandhi Regional Natural Science Museum celebrates tenth anniversary in sawai madhopur

 

नाज रिजवी निदेशक राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय नई दिल्ली द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा मोटा अनाज-स्वस्थ जीवनशैली नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा मोटा अनाज प्रदर्शनी की विवरणिका पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि सुतानुका सरकार सहायक निदेशक पर्यावरण एवं वन मंत्रालय नई दिल्ली ने भाग लिया।

 

संग्रहालय के वैज्ञानिक-डी डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा ने अथितियों को स्मृति भेंट प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संग्रहालय द्वारा पिछले माह में हुए शैक्षणिक कार्यक्रमों पोस्टर प्रतियोगिता एवं मांडना चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद कुमार कश्यप, रंजीत बोर, सलाउदीन खान, मंगत सिंह तथा संग्रहालय के अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया। अंत में संग्रहालय की वैज्ञानिक-सी सुस्मिता नामाता ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !