Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अन्तर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के दौरान रहेगी कड़ी निगरानी

आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान अन्तर्राज्यीय सीमा पर प्रभावी नियंत्रण, अ*वैध मदि*रा, अ*वैध हथिया*र, नकदी तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए मध्यप्रदेश के श्योपुर एवं सवाई माधोपुर जिले के निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आज रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय सवाई माधोपुर में आयोजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने श्योपुर के अधिकारियों से कहा कि सीमावर्ती जिलों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर एवं श्योपुर जिले की सीमाओं से लगे हुए ऐसे गांवों, स्थानों की सूची का आदान प्रदान करें जो चुनाव की दृष्टि से संवेदनशील है।

 

उन्होंने पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ममता गुप्ता से कहा कि ऐसे फरार अपराधी, वारंटी जो सवाई माधोपुर जिलों में कारित अपराधों के लिए वांछित है तथा मध्यप्रदेश राज्य में निवास कर रहे है एवं ऐसे अपराधी जिनके विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही वर्तमान में प्रभावशील है, उनकी सूची तैयार करवाकर जिला पुलिस अधीक्षक श्योपुर डॉ. रायसिंह नरवरिया को उपलब्ध करवाई जाए।

 

There will be strict surveillance in inter-state border areas during Lok Sabha elections

 

इसके साथ ही उन्होंने दोनों जिलो के अधिकारियों एवं सीमावर्ती थानों के थाना प्रभारियों के नाम एवं मोबाइल नम्बर की सूची भी आदान प्रदान करने की बात कहीं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान सवाई माधोपुर एवं श्योपुर जिलो की सीमाओं पर असामाजिक गतिविधियां रोकने के लिए अस्थाई चैकपोस्ट स्थापित कर आपराधिक तत्वों के आवागमन, शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, हथियार एवं नकदी के परिवहन की रोकथाम के लिए वाहनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने की बात कहीं।

 

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उड़नदस्तों एवं स्थैतिक सर्विलांस टीमों की तैनाती के लिए नाका प्वाईंट निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्योपुर लोकेश कुमार जांगिड एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सवाई माधोपुर डॉ. खुशाल यादव ने चुनाव के दौरान प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए चुनाव संबंधी अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की बात कहीं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर विजय सिंह, अपर कलेक्टर श्योपुर ए.के. रोहतगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !