Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

बैठक में अनुपस्थित होने पर मतस्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी 

गृह, गौपालन, पशुपालन एवं डेयरी मतस्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि अधिकारी सक्रिय रहकर केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सरकार की मंशा के अनुसार आमजन तक लाभ पहुंचाकर लाभान्वित करवाना सुनिश्चित करें। राज्य मंत्री रविवार को करौली कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस, चिकित्सा, पशुपालन, विद्युत, पीएचईडी, डेयरी एवं पंचायतीराज विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने बैठक में मतस्य अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये। राज्य मंत्री ने बैठक के दौरान पुलिस विभाग में नये निष्पक्ष सीएलजी सदस्यों की नियुक्ति करने, स्मै*क पर सख्त कार्यवाही करने, लंबित मुकदमों का समय पर निस्तारण करने, जिले में अवैध खनन को रोकने, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने, स्कूल व कॉलेजों में मोबाइल के दुरूपयोग के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के निर्देश भी दिये।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के द्वारा ई-बीट प्रणाली के सुझाव पर जिले में भामाशाहों के माध्यम से लागू करने एवं इसका प्रस्ताव राज्य स्तर पर भी भिजवाने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारी को चिकित्सालयों में साफ-सफाई करवाने, दवाईयों की समुचित उपलब्धता करवाने, नियमित निरीक्षण करने, निरीक्षण की रिपोर्ट समय पर भिजवाने, पशुपालन विभाग के अधिकारी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति बढ़ाने, शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने, पशुपालकों को मौसमी बीमारियों के बारे में जागरूक करने, एनएलएम योजना के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित करने, गौपालन योजना के तहत किसानों को जागरूक करने एवं अन्य योजनाओं से लाभान्ति करने के निर्देश दिये।
Show cause notice issued to fisheries officer for his absence in the meeting
विद्युत विभाग के अधिकारी को विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने, पुरानी लाइनों को बदलने, ढीले तारों को टाईट करने एवं आमजन को सोलर उर्जा के बारे मे जागरूक करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होने बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्युत कटौती नहीं करने के निर्देश भी दिये। पीएचईडी के अधिकारी को जिले में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रत्येक व्यक्ति को पेयजल की समुचित व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। डेयरी विभाग के अधिकारी को मासलपुर क्षेत्र में नई डेयरी लगाने के संबंध में आवश्यता के अनुसार कार्य करने एवं बीएमसी लगाने के भी निर्देश दिये। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना शत-प्रतिशत करवाने का आश्वासन दिया एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये।
बैठक में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के निस्तारण करने के निर्देश भी दिये। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबलीराम जाट, सहायक कलेक्टर प्रीति चक, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गंगासहाय मीना, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता परशुराम वर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र मीना सहित विद्युत, डेयरी, सानिवि सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। इससे पूर्व राज्य मंत्री ने सर्किट हाउस में आमजन की समस्याऐं सुनी एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !