देश के सबसे बड़े फिजियोथेरेपी एसोसिएशन आईएपी (इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी) द्वारा आयोजित 61वीं कॉन्फ्रेंस 8 से 10 मार्च तक देहरादून में आयोजित हो रही है। काॅन्फ्रेंस में देश भर से डॉक्टरों को आमंत्रित किया गया है।

जिला मुख्यालय पर रणथंभौर रोड स्थित साई फिजियोथेरेपी एंड होम्योपैथी क्लिनिक के संचालक डॉ. अमित जैमिनी को फिजियोथेरेपी में उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। डॉ. अमित पिछले 13 वर्षों से फिजियोथेरेपी चिकित्सा द्वारा लोगों को लाभ पहुंचा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया