Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मंत्री के आदेश पर एक घंटे में मिली 6 ट्यूबवेल की स्वीकृति

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने शहरी क्षेत्र के लोगों को जलसंकट से निजात दिलाने के लिए एक घंटे में 6 ट्यूबवेल स्वीकृत कर शहरी क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाई है। सवाई माधोपुर के दौरे पर आए कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने 7 मार्च को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की थी। इस दौरान कृषि मंत्री के समक्ष लोगों ने पेयजल की समस्या से अवगत कराया था।

 

साथ ही जल्द पानी की समस्या के निराकरण की मांग उठाई थी। इस पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने समस्या को गम्भीरता से लेते हुए मौके से ही जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से फोन पर वार्ता कर आमजन की समस्या से अवगत कराया था। कृषि मंत्री ने जलदाय मंत्री से बात करने के बाद अधिकारियों को तत्काल ट्यूबवेल स्वीकृत करने के आदेश दिए थे।

 

Approval of 6 tube wells received in one hour on the orders of the Minister

 

जलदाय विभाग के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद एक घंटे बाद ही 6 ट्यूबवेल की स्वीकृति दे दी। जलदाय विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या निजात दिलाने के लिए 6 ट्यूबवेल की योजना पर करीब एक करोड़ रुपए का खर्च किए जाएंगे।

 

जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 6 ट्यूबवेल स्वीकृत होने से शहरी क्षेत्र के लोगों को प्रतिदिन 11 लाख लीटर पानी उपलब्ध हो सकेगा। गर्मी शुरू होने से पहले शीघ्र अति शीघ्र ट्यूबवेल खुदाई के टेंडर होकर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ट्यूबवेल लगाने के लिए जलदाय विभाग ने शहरी क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया है। जल्द जगह चिन्हित कर ट्यूबवेल की खुदाई कर पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !