Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सरकारी कर्मचारी राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त मिले तो होगी कार्रवाई

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने आदेश जारी कर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को राजनैतिक गतिविधि में भाग नहीं लेने तथा लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान अपने-अपने कर्तव्यों का पूरी निष्पक्षता एवं नियमानुसार निर्वहन करने, चाहे उनकी ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगी हो अथवा नहीं लगी हो हेतु आदेशित किया है।

 

आदेश के अनुसार लोकसभा आम चुनाव, 2024 अन्तर्गत आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए निर्देशित किया जाता है कि राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) नियम 1971 की धारा 7 अनुसार कोई भी अधिकारी, कर्मचारी किसी भी राजनैतिक गतिविधि अंतर्गत राजनैतिक संगठनों से अपने को सम्बद्ध रखना, किसी भी प्रकार का प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष सहायता, चंदा आदि नहीं देगें या लेंगे ना ही चुनाव प्रचार-प्रसार में किसी अभ्यर्थी के लिए मत याचना या अपने सरकारी पद के प्रभाव से प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से किसी राजनैतिक दल विशेष के पक्ष विपक्ष में कोई कार्य करेंगे।

 

Action will be taken if government employees are found involved in political activities

 

इसी प्रकार कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी भी उम्मीदवार के लिए पोलिंग एजेंट, निर्वाचन एजेंट या मतगणना एजेंट का कार्य भी नहीं कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह भी स्पष्ट किया जाता है कि चुनाव कार्यों में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्यों का पालन करने के साथ-साथ ऐसी कोई भी स्थिति नहीं बनने देंगे जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा एवं निष्पक्षता पर संदेह उत्पन्न हो।

 

उपरोक्त किसी भी राजनैतिक गतिविधि में लिप्त पाया जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध राजस्थान नागरिक सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ-साथ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है तथा नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया जाकर ऐसे कार्मिक को 3 माह का कारावास तथा जुर्माना दोनों से ही दण्डित किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !