Thursday , 23 July 2026
Breaking News

22 मार्च से शुरू होगी यूजी पार्ट वन के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में कोटा विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित सत्र 2023-24 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 मार्च 2024 से प्रारम्भ होंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केन्द्राधीक्षक डाॅ. गोपाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर पर प्रथम बार सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई है।

 

जिसके तहत परीक्षा आयोजित हो रही है। समस्त विद्यार्थियों को समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपने-अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेना चाहिए तथा परीक्षा समय सारणी के अनुसार महाविद्यालय में परीक्षा दिवस को 30 मिनट पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है, परीक्षार्थी अपने साथ विश्वविद्यालय का प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लावें।

 

UG Part One first semester examination will start from 22th March

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संदेश देते हुए प्राचार्य डाॅ. गोपाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा को शिक्षा के एक अंग के रूप में स्वीकार करके बिना किसी तनाव के अपनी क्षमता एवं मेहनत के अनुसार परीक्षा में भाग लेना चाहिए।

 

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए महाविद्यालय में अलग-अलग प्रकार की समितियों का गठन कर दिया गया है जो परीक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पन्न करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगी। महाविद्यालय में परीक्षा तीन पारियों में आयोजित होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !