भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाने के लिए शुक्रवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा क्षेत्र टोंक सवाई माधोपुर अनिल चौधरी ने मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने गीता देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य विनोद कुमारी एवं वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य मन्दोरी लाल को आदर्श आचार संहिता की पालना नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
इसके साथ ही उन्होंने एफएसटी दलों का निरीक्षण कर एफएसटी दल संख्या 1 द्वारा संबंधित निर्धारित स्थान पर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एफएसटी दल को प्रतिदिन अधिक से अधिक वाहनों की चैकिंग करने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया