Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मतदान केंद्रों से मतदान करने वाले दिव्यांगजनों हेतु नि:शुल्क वाहन व्यवस्था

पूछताछ के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, सक्षम एप से भी कर सकेंगे सुविधाओं की मांग

सवाई माधोपुर जिले के सभी पंजीकृत दिव्यांग मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर जिला दिव्यांग समन्वयक (सहायक सैल) का गठन किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर के शंकर ने बताया की दिव्यांगजन के सुलभ मतदान हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिव्यांगजन को रैम्प की सुविधा, पीने का पानी, बैठने हेतु छायादार स्थान, व्हीलचेयर, ब्रेललिपी शीट, शौचालय आदि की व्यवस्था उपलब्ध होगी।

 

 

 

Free vehicle arrangement for disabled people voting from polling stations in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांग मतदाता जो मतदान केन्द्र पर स्वयं नहीं जा सकते एवं मतदान केन्द्र पर अपना मतदान करना चाहते है, उन्हे घर से मतदान केन्द्र पर लाने और ले जाने के लिए निःशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। मतदान केन्द्र पर दो-दो स्काउट्स/एनसीसी के कैडेट दिव्यांग मतदाताओं की मदद हेतु नियुक्त किए जायेंगे, जो बेसिक साईन लैग्वेंज एवं व्हील चेयर हैण्डलिंग में प्रशिक्षित होंगे।

 

 

दिव्यांग मतदाता जो अपने मतदान केन्द्र एवं मतदान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में मांग करना चाहते है या जानकारी चाहते है वो निर्वाचन विभाग द्वारा जारी सक्षम एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर इसके माध्यम से आवश्यकतानुसार वाहन, व्हीलचेयर, रैम्प, ब्रेललिपि शीट, वोटर रजिस्ट्रेशन इत्यादि जानकारी प्राप्त कर सकते है। दिव्यांग मतदाता मतदान के सम्बन्ध में अन्य जानकारी मतदाता हैल्पलाईन नम्बर 1950 पर कॉल कर प्राप्त कर सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !