Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया एकीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण

इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम (बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष) से हो रही है आदर्श आचार संहिता अनुपालना की मॉनिटरिंग

जिले में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में संचालित बहुउद्देशीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सी-विजिल एवं वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण के संबंध में भी अपडेट लिया। उन्होंने इन्टीग्रेटेड कंट्रोल रूम में सी-विजिल एप, टोल फ्री नम्बर एवं नियंत्रण कक्ष के नम्बर पर प्राप्त होने वाली शिकयतों का निर्धारित समय में निराकरण करने एवं चुनाव संबंधी सूचनाओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।

 

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त शिकायत पर प्रशासन द्वारा 100 मिनट में  कार्यवाही करवाना सुनिश्चित किया जा रहा है। हेल्पलाइन नम्बर 1950 की टीम भी इस कंट्रोल रूम से काम कर रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने बताया कि जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07462-220954, 07462-294134 एवं 07462-294135 है। इसी प्रकार कार्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी गंगापुर सिटी में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07463-294030, कार्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी बौंली में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07466-247245, कार्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी खण्डार में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07468-241500, कार्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी बामनवास में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 9530314008, कार्यालय उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07466-272002 है।

 

Deputy District Election Officer inspected the integrated control room

 

उन्होंने बताया कि उक्त दूरभाष नम्बर पर लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफलतम संपन्न होने तक अनवरत रूप से कार्यरत रहेगा। जिले के समस्त मतदाता आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन के संबंध में निर्वाचन संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी के लिए नियत्रंण कक्ष (हेल्प लाइन नम्बर) पर सम्पर्क कर सकते है।

 

मतदाताओं के लिए वोटर हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1950 प्रारम्भ:- मतदाताओं को लोकसभा आम चुनाव, 2024 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की पहल पर अब मतदाता 24 घण्टे सात दिवस में वोटर हेल्पलाइन नम्बर 1950 पर मतदान संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !