देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का कारण बताते हुए कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है।

वित्त मंत्री ने कहा, “पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था। उन्होंने आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी। लेकिन इस बारे में सोचने के बाद मैंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।”
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया