Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शहर में नृसिंह मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य हुआ शुरू

सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज शहर सवाई माधोपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक नृसिंहजी की बगीची में सनाढ्य समाज शहर सवाई माधोपुर के अध्यक्ष रामजी लाल जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सनाढ्य गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नगेन्द्र शर्मा ने बताया कि पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार नृसिंह भगवान के मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य रविवार से प्रारंभ हो गया है। मौके पर सभी उपस्थित सदस्यों ने मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का संकल्प लिया। वर्तमान में पुरानी छत को हटाया जा चुका है एवं छत की ऊंचाई बढ़ाने कार्य प्रगति पर है।

 

Reconstruction work of Narasimha temple started in the city

 

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, गणेश शर्मा, कैलाश पटेल, सुदर्शन शर्मा चंदू शर्मा आदि ने अपने विचार रखे। कार्य की प्रगति व महत्ता को देखते हुए भामाशाह शंभुदयाल शर्मा ने इक्कीस हजार व दुर्गा शंकर शुक्ला ने ग्यारह हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया। इस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज के भामाशाहो का आभार जताया। डॉ. नगेन्द्र शर्मा ने इस पुनीत कार्य में सभी समाज बंधुओं से स्वेच्छा से आगे होकर सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर कैलाश पटेल, श्याम तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, सुरेशजी घोड़ी वाले विष्णु सीठा, चन्द्र प्रकाश शर्मा व रामवतार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !