Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले में रास्तों को रोकती ओवर लोडिंग वाहन

यूं तो लोकसभा आम चुनाव 2024 के मध्यनजर जिले के हर मुख्य रास्तों पर कई चैक पोस्ट बनी दिखाई देती हैं। लेकिन ये चैकपोस्ट शायद ओवर लोड तुड़ी के वाहनों को रोकने के लिए नहीं है। जिले से जयपुर, टोंक, कोटा, लालसोट या खण्डार, श्योपुर जाने वाले सभी रास्तों पर इन दिनों ओवरलोड वाहनों का बोलबाला है। वैसे तो ये केवल छोटे पिकअप वाहन हैं। लेकिन इनमें इतनी ओवर लोड चारा, तुड़ी भरा होता है कि वे पूरे सड़क को रोककर चलते हुए प्रतीत होते हैं। इन वाहनों के कारण आगे से आने वाले वाहनों को देखना बहुत मुश्किल होता है। वहीं इन वाहनों को चलाने वाले वाहन चालक स्वयं भी पीछे से आने वाले वाहनों को देखने में असमर्थ रहते हैं। इन ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़कों पर वाहन चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन जिले में पुलिस प्रशासन इन ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों जिले की राज्य के अन्य जिलों एवं राज्यों से लगती सीमाओं पर चैक पोस्ट बनाई गई हैं।

 

Overloading vehicles blocking roads in the district

 

जो नशीले पदार्थों, 50 हजार से अधिक कैश रूपयों तथा अन्य अवैध सामग्री रोकने के लिए आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही हैं। लेकिन ये इतनी चेक पोस्ट होने के बाद भी ओवरलोड वाहनों का संचालन बदस्तूर चल रहा है। इसके अलावा कई अन्य पुलिस गश्ती दल भी रास्तों में कहीं भी वाहनों को रोककर चैक कर रहे हैं। इनके द्वारा शादी समारोह में जाने वालों की जांच की जाती है। मण्डी से कृषि जिन्स बेचकर आने वाले किसानों की जांच की जाती है। प्रतिदिन अपने कार्यालयों को जाने वाले कार्मिकों को रोककर भी जांच की जाती है। लेकिन ओवर लोडिंग पर कोई रोक टोक नहीं है।
बहरहाल प्रशासन को रास्ता रोकते ओवरलोड वाहनों को भी यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !