भारतीय जनता पार्टी के सवाई माधोपुर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया। जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस सांसद लोकसभा कार्यालय गौतम आश्रम में मनाया गया।

इस अवसर पर सुशील दीक्षित ने बताया कि हमारा संगठन 44 वर्ष पूरे कर चुका है और 13 दिन और 13 महीने चलने वाली सरकार अब 13 वर्ष और 23 वर्ष पार करेगी। जहाँ हमारे 2 सांसद थे अब वही हमारे 400 पार सांसद होंगे। इसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग लाल जाट, सुरेश जैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया