Thursday , 23 April 2026
Breaking News

गणगौर उत्सव के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

गणगौर उत्सव के लिए जयपुर विश्वभर में विख्यात है। उत्सव के तहत 11 अप्रैल को गणगौर की सवारी एवं 12 अप्रैल को बूढ़ी गणगौर की सवारी शाम 6 बजे जनानी डयोढ़ी सिटी पैलेस से रवाना होकर त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होती हुई पालका बाग पहुंचेगी। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि गणगौर की सवारी को देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी जयपुर पहुंचते हैं। अतः दर्शकों की सुरक्षा एवं उत्सव में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आयुक्त नगर निगम हैरिटेज को सवारी मार्ग पर सफाई, पेयजल व्यवस्था, रोशनी की व्यवस्था, पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था, अग्निशमन वाहन मय आवश्यक उपकरण एवं स्टाफ तैनात करवाये जाने के निर्देश दिये गए हैं।

 

Responsibilities assigned to officials of concerned departments for Gangaur Utsav

 

पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर को सवारी के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं, वहीं, पुलिस उपायुक्त, जयपुर यातायात को सवारी के दौरान यातायात की माकूल व्यवस्था करने एवं समुचित मात्रा में यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिये गए हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों को विदेशी पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था करने, नगर निगम व सार्वजनिक विभाग से समन्वय रखते हुए सवारी के मार्ग में बेरिकेडिंग करवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। वहीं, अधीक्षण अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जयपुर को सवारी मार्ग में विद्युत तारों को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिये हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !