Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कारागृह एवं मर्सी रिहैबिलिटेशन शेल्टर होम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पेयजल की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की। इस दौरान उन्होंने कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित जिला कारागृह सवाई माधोपुर के जेलर जसवन्त सिंह ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियों के लिए दो एवं महिला बंदी के लिए एक बैरक है।

 

 

निरीक्षण के दौरान कारागृह में 88 पुरूष बंदी उपस्थित मिले। वहीं एक भी महिला उपस्थित नहीं पाई गई। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार वर्मा असि. लीगल एड डिफेंस काउंसिल मय कारागृह स्टाफ उपस्थित थे।

 

The arrangements were taken stock by inspecting the District Jail and Mercy Rehabilitation Shelter Home

 

मर्सी रिहैबिलिटेशन शेल्टर होम का किया निरीक्षण:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने मर्सी रिहैबिलिटेशन शेल्टर होम सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में स्टाफ की स्थिति, आवासित बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, आवासित बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की।

 

इस दौराने संस्था में कुल 13 बच्चें उपस्थित पाएं गए। साथ ही मौके पर उपस्थित मर्सी रिहैबिलिटेशन शेल्टर होम की केयरटेकर निशा त्रिवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता अलकनन्दा, आउटरीच वर्कर आशीष शर्मा, टिंकू शर्मा व अन्य कर्मचारीगण को बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !