Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कहीं रैली, कहीं मानव श्रृंखला तो कहीं रंगोली बनाकर किया जा रहा मतदान के लिए प्रेरित

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बुधवार से सतरंगी सप्ताह का आगाज किया जाएगा जिसके तहत अगले सप्ताह प्रतिदिन विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
साथ ही मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण भी किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर पूर्व एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सुमन पंवार के निर्देशन में मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के मध्यनजर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं की जागरूकता हेतु स्कूली छात्राओं ने गुरूनानकपुरा, परनामी मन्दिर मार्ग, गोविन्द मार्ग एवं राजापार्क मेन मार्केट में रैली निकालकर क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।
At some places rallies, at some places human chains and at some places rangoli are being inspired to vote.
इसके बाद पंवार ने राजस्थान कॉलेज स्थिति ईवीएम स्ट्रॉग रूम में ईवीएम कमिश्निंग के कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही पंवार ने कार्मिकों को कमिश्निंग कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिये। वहीं, हवामहल विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सरिता शर्मा ने बताया कि हवामहल विधानसभा क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर 1 लाख 46 हजार 947 वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं 38 हजार 366 वोटर गाइड का वितरण किया जा चुका है। साथ ही मतदाताओं को वीएचए, केवाईसी, सी-विजिल एवं सक्षम एप की जानकारी भी प्रदान की गई।
वहीं, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जलमहल की पाल पर दीपदान कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देश पर जिला स्वीप टीम की ओर से रामबाग सर्किल पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना कर आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। इस दौरान मतदान से जुड़ी कटपूतली नाटिका का भी प्रदर्शन आमजन के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !