Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 15 से 20 अप्रैल तक

सवाई माधोपुर:- मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होगा। पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ठींगला सवाई माधोपुर प्रातः 9ः30 बजे से होगा। द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण केन्द्रीय विद्यालय ठींगला सवाई माधोपुर में रखा गया है।

 

 

प्रशिक्षण में 4 हजार 764 मतदान अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। समस्त मतदान अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तहसील परिसर सवाई माधोपुर में रखी गई है। सहायक प्रशिक्षण प्रभारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण मतदान दल संख्या 1 से 245 का प्रशिक्षण 15 अप्रैल को, मतदान दल संख्या 246 से 490 का प्रशिक्षण 16 अप्रैल को, मतदान दल संख्या 491 से 735 का प्रशिक्षण 18 अप्रैल को, 736 से 980 तक का प्रशिक्षण 19 अप्रैल को, 981 से 1131 तक का प्रशिक्षण 20 अप्रैल को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ठींगला सवाई माधोपुर में होगा।

 

 

 

Second training of polling parties from 15th to 20th April in sawai madhopur

 

 

 

 

साथ ही 52 महिला मतदान दल एवं 8 दिव्यांग मतदान दलों के अधिकारियों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ठींगला सवाई माधोपुर में ही होगा। इसी प्रकार द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण केन्द्रीय विद्यालय ठींगला में दो पारियों में होगा। प्रथम पारी का प्रशिक्षण प्रातः 9ः30 बजे एवं द्वितीय पारी का प्रशिक्षण दोपहर 1ः30 बजे से होगा। प्रत्येक पारी में 125-125 द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण रखा गया है।

 

 

 

मतदान दल संख्या 1 से 250 तक के द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण 15 अप्रैल को, मतदान दल संख्या 251 से 500 तक का प्रशिक्षण 16 अप्रैल को, मतदान दल संख्या 501 से 750 तक का प्रशिक्षण 18 अप्रैल को, 751 से 1000 तक का प्रशिक्षण 19 अप्रैल को, 1001 से 1131 तक का प्रशिक्षण 20 अप्रैल को होगा। 20 अप्रैल को द्वितीय पारी में 52 महिला मतदान दलों एवं 8 दिव्यांग मतदान दलों के द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !