Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बैंक चेक पर फर्जी साइन कर ठगी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

बैंक चेक पर फर्जी साइन कर करी थी 2 लाख रुपये की ठगी

 

सवाई माधोपुर :- रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने 7 माह से फरार महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रियंका देवी पत्नि आशाराम निवासी हलौन्दा, रवांजना डूंगर को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर विजय सिंह व वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर घनश्याम वर्मा के सुपरविजन में रवांजना डूंगर थानाधिकारी यदुवीर सिंह मय जाप्ता द्वारा मुखबीर खास कि सूचना पर अभियुक्ता प्रियंका देवी पत्नि आशाराम निवासी हलौन्दा रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को हलौन्दा से डिटेन किया गया, जिनको बाद में अनुसंधान कर गिरफ्तार किया गया।

 

 

Sawai Madhopur Police News Update 15 Apr 2024

 

 

पुलिस के अनुसार गत दिनांक 14/09/2023 को परिवादीया प्रिति कँवर ने एक टाईपशुदा परिवादी इस आश्य का थाना पर पेश किया कि प्रार्थीगण अरावली राजीविका महिला सर्वागीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड टोडरा ब्लॉक खण्डार तहसील व जिला सवाई माधोपुर का संचालन करते है। उक्त संस्था का खाता बैंक ऑफ बडौदा फलोदी में स्थित है।

 

 

 

 

मुल्जिमानों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर करके व गलत तरीके से बनाई गई सील लगाकर चैक से 2 लाख रूपये दिनांक 25/08/2023 को विड्रा करवा ली। मामले को लेकर थाने पर मामला दर्ज किया गया था।

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर घनश्याम वर्मा, थानाधिकारी यदुवीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक कार्यालय वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर जुगल किशोर, बनवारी लाल हैड कांस्टेबल, शीशराम कांस्टेबल, राकेश कुमार कांस्टेबल, सलोचना महिला कांस्टेबल और अमृत लाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !