Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चुनाव कार्यों के लिए वाहन उपलब्ध नहीं करवाने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध होगी कानूनी कार्यवाही

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस पूल के लिए वाहनों की मांग अनुसार वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। ताकि चुनाव कार्यो का सफलापूर्वक सम्पादन किया जा सकें। जिला परिवहन अधिकारी पून्याराम मीना ने बताया कि अधिग्रण किए गए वाहनों को निर्धारित स्थान पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में 17 अप्रैल को उपस्थिति देने के लिए पाबंद किया गया था। उन्होंने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण उपरांत जिन वाहन स्वामियों द्वारा अभी तक वाहन की रिपोर्टिंग नहीं करवाई गई है ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 167 के तहत कार्यवाही जाएगी जिसके अन्तर्गत दोषी पाए जाने पर एक वर्ष तक की अवधि का कारावास या जुर्माना अथवा दोनों से दण्डित किया जाएगा।

 

Legal action will be taken against vehicle owners who do not provide vehicles for election purposes

 

इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम की धारा 86 के तहत वाहन के परमिट तथा पंजीयन निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिन वाहनों को 17 अप्रैल को अधिग्रहित किया गया तथा जिन वाहनों ने अभी तक पुलिस लाईन सवाई माधोपुर में अपने वाहन की रिपोर्टिंग नहीं करवाई है उनको 19 अप्रैल, 2024 को प्रातः 8 बजे तक वाहनों की रिपोर्टिंग के लिए अंतिम अवसर प्रदान कर निर्देशित किया है कि निर्धारित समय पर वाहनों की रिपोटिंग नहीं करने पर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !