लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधि के तहत जिला मुख्यालय पर मतदान दिवस, समय का काउंटडाउन प्रदर्शन बुधवार को शुरू कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने चुनाव से 8 दिन पहले जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर पर तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर के बाहर एलईडी पर काउंटडाउन क्लॉक प्रारंभ की।

इससे मतदान दिवस, समय को हर एक मिनट के अन्तराल पर प्रदर्शित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सवाई माधोपुर के क्षेत्रीय अधिकारी, बलजीत मीना ने डिस्प्ले का संचालन करने वाली फर्म से समन्वय से काउन्टडाउन प्रदर्शन करवाई। इससे आसपास से गुजरने वाले लोगों की नजर पडने से मतदान के प्रति जागरूकता अभियान को गति मिल रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया