Thursday , 23 April 2026
Breaking News

“सतरंगी सप्ताह” के तहत दिव्यांगजनों की ट्राई साइकिल रैली का हुआ आयोजन

लोकसभा चुनाव 2024 में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत “सतरंगी सप्ताह” के चौथे दिन शनिवार को दिव्यांगजनों की ट्राई साइकिल रैली का आयोजन “हरा कलर थीम” एवं “हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम” नारे के साथ किया गया। ट्राई साइकिल रैली को जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह मीणा द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय सवाई माधोपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली बस स्टेड से अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में दिव्यांगजनों ने निर्वाचन संबंधी जागरूकता के नारे लगाते हुए आमजन को मतदान दिवस, 26 अप्रेल को मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विशेष योग्यजन मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल है जो लोकतंत्र के लिए एक प्रेरणा है।

 

Tricycle rally for disabled people organized under Satrangi Week

 

उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि लोकतंत्र के पावन पर्व पर 26 अप्रैल को मतदान जरूर करें। उन्होंने बताया कि विशेष योग्यजन मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर लाने ले जाने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैंप एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस दौरान उपस्थित आमजन व विशेष योग्यजनों को उपनिदेशक सामाजिक न्याय एव अधिकारिता विभाग गौरीशंकर मीना, उपनिदेशक सूचना एव जनसंपर्क अधिकारी हेमन्त सिंह द्वारा मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान यश मानंसिक विमंदित विधालय, मर्सी मानंसिक विशेष विद्यालय, चेतना विशेष विधालय बच्चे कार्मिक उपस्थित रहे। साथ ही जिला स्वीप टीम से मथुरिया, गजेंद्र, आनंदी व श्रीदास मीना ब्लॉक सामाजिक अधिकारी, छात्रावास अधीक्षक योगेंद्र वंदना आदि ते दिव्यांग रेली को सफल बनाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !