Sunday , 8 March 2026
Breaking News

श्रीमहावीर स्वामी जयंती धूमधाम से मनाई, प्रभात फेरियों, शोभायात्राओं सहित कई कार्यक्रम हुए आयोजित

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर व विश्वशांति के प्रेरक, अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती सकल जैन समाज (श्वेतांबर व दिगंबर) ने सामूहिक एकता का परिचय देते हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ रविवार को धूम-धाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत स्थित जिनालयों में मंदिर प्रबंध समिति पदाधिकारियों के सान्निध्य में भगवान महावीर का अभिषेक, शांतिधारा व पूजन के कार्यक्रम हुए। साथ ही सकल जैन समाज के विभिन्न संगठनो के संयोजन में प्रातःकाल नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों में भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए प्रभात फेरियां निकाली गई।

 

 

प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में निकाली गई प्रभात फेरियों के विसर्जनोपरांत सुबह करीब 10.15 बजे पं.आशीष जैन शास्त्री के निर्देशन में भगवान महावीर की विशाल रथ यात्रा शहर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से भव्य लवाजमे के साथ निकाली गई। इसी प्रकार शिवाड़ में भगवान महावीर जयंती महोत्सव पर धूमधाम बैंड बाजा के साथ महिलाओं पुरुषों ने रथ पर जिनेंद्र भगवान की शोभायात्रा निकाली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लालचंद जैन ने बताया कि रविवार को जैन मंदिर में 1008 कलशो से भगवान महावीर का कलश अभिषेक किया गया।

 

Shri Mahavir Swami Jayanti celebrated with pomp in sawai madhopur

 

बामनवास में अहिंसा के अवतार युगदृष्टा और जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव रविवार को उत्साह और उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी जैन मन्दिरों मे भगवान का मस्तकाभिषेक व अष्ट द्रव्यों से पूजा अर्चना की गई वर्धमान दिगम्बर जैन मन्दिर पिपलाई में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान महावीर का जन्मभिषेक और विशेष पूजा विधान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया जैन समुदाय के लिए गर्व करने का विषय की इस वर्ष हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भगवान महावीर स्वामी का 2550 वां निर्वाण महोत्सव मना रहे है।

 

आज भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर प्रधानमंत्री द्वारा निर्वाण भूमि पावापुरी का 100 रूपये का सिक्का एवं स्मारक टिकट का लोकार्पण किया और भगवान महावीर वाणी संग्रह कृति एवं आचार्य विद्यानंद स्वामी की 100 वी जन्म जयंती का लोगों जारी कर इस अवसर को यादगार बना दिया है। इसी प्रकार लालसोट में जैन संप्रदाय के 24 वे तीर्थंकर महावीर स्वामी के 2623 वे जन्म कल्याणक महोत्सव पर लालसोट जैन समाज के तत्वावधान में प्रातःकाल जैन युवा संघ सदस्यों द्वारा नगर मे प्रभात फेरी निकाली गई तत्पश्चात नगर के तीनो जैन मंदिरों में श्रीजी भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा, महावीर भगवान की पूजन एवं आरती संपन्न की गई। तत्पश्चात शांतिनाथ दिगंबर जैन छोटे मंदिर से भव्य जुलूस का आयोजन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !