Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से की शत-प्रतिशत मतदान की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के द्वितीय चरण में टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक सभी मतदाताओं से आवश्यक रूप से मतदान करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने की अपील की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस को मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

मतदान केन्द्रों पर महिला, वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं के लिए कतार से हटकर मतदान की व्यवस्था, मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर, दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवक व वाहन सुविधा, मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पेयजल, रोशनी व शौचालय आदि मूलभूत सुिवधाएं सुनिश्चित करने सहित गर्मियों के मौसम को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर छाया एवं प्रतीक्षा कक्ष की भी समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान के सुखद एहसास हेतु प्रातः 7 बजे से 9 बजे के बीच Happy Hour’s में बूथ पर पधारने वाले मतदाताओं को मतदान सटिर्फिकेट प्रदान कर सम्मान किया जाएगा।

 

District Election Officer appeals to voters for 100% voting in sawai madhopur

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो मैसेज के जरिए सभी मतदाताओं से अपने बूथ पर जाकर 26 अप्रैल को मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह से शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव के लिए कटिबद्ध है। मतदाता एपिक कार्ड के अलावा 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

 

उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने के लिए 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक लोकसभा चुनाव में अपना मत अवश्य डालें, साथ ही परिवार जनों व दूसरों को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !