Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विधिक साक्षरता शिविर में बाल विवाह रोकथाम की दी जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं महेंद्र कुमार ढाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा के कोसमोस क्लासेज सवाई माधोपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी। पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। बाल विवाह को समपन्न कराने में सहयोग करने एवं उसमें शामिल होने वाले सभी लोग दोषी होते हैं। बाल विवाह से कम कम उम्र में मां बनने से जच्चा-बच्चा को जान का खतरा रहता है।
Information given on prevention of child marriage in legal literacy camp in sawai madhopur
बच्चे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। बाल विवाह ना सिर्फ कानूनी अपराध है बल्कि सामाजिक बुराई भी है। हम सबको अपने आस पड़ोस, रिश्तेदार, परिवार, मोहल्ले गांव आदि में बाल नहीं होने देना है एवं होने वाले बाल विवाह की शिकायत कंट्रोल रूम व 1098 और 15100 पर कॉल कर बाल विवाह रोकने में अपनी भूमिका निभाई चाहिए। पीएलवी के आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 मई 2024 के बारे में जानकारी देते हुए न्यायालयों में विचाराधीन राजीनामा योग्य मामलों में आपसी समझाइश एवं सहमति से राजीनामा कर प्रकरण का हमेशा के लिए निस्तारण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पीएलवी मगनलाल मीणा, संजय बैरवा आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !