Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर में कल संचालित होंगे पीबी और ईडीसी सुविधा केंद्र 

द्वितीय चरण के पात्र मतदाताओं को मिलेगा अंतिम अवसर

ज़िले में कार्यरत और चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस, होम गार्ड, जीआरपी और आरएसी के कार्मिकों को डाक मतपत्र से मतदान के लिए 25 अप्रैल को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर में डाक मत और ईडीसी वितरण के लिए सुविधा केन्द्र प्रातः 7 से संचालित होंगे। प्रकोष्ठ प्रभारी एवं एसडीएम मलारना डूंगर बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि द्वितीय चरण के पुलिस कार्मिकों के 151 डाक मतपत्र अभी भी कास्ट होने से शेष हैं। इस कारण गुरुवार, 25 अप्रैल को द्वितीय चरण के पुलिस और आरएसी के लिए दो पोस्टल बैलेट और पांच ईडीसी वितरण सुविधा केंद्र स्थापित किए हैं।

 

PB and EDC facility center will operate tomorrow in Mahatma Gandhi Government School, Shahunagar

 

प्रत्येक विधानसभा के निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों के लिए एक-एक और एक टोंक ज़िले के लिए ईडीसी वितरण सहित पांच सुविधा केंद्र संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को सवाई माधोपुर विधानसभा के 24, गंगापुर के 54, बामनवास 34 और खंडार के 27 चारों विधानसभाओं के 139 और अन्य ज़िलों के 12 डाक मत पत्रों सहित 151 पुलिस और आरएसी कार्मिकों के डाक मतपत्र कास्ट होने और चारों विधानसभाओं के निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को 838 ईडीसी डिलीवर होने से शेष मतदाताओं को 25 अप्रैल को साहूनगर स्कूल में डाक मतपत्र से मतदान और ईडीसी वितरण का अंतिम अवसर प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !