Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पंचमुखी हनुमान मंदिर में अज्ञात चोर संतों को बेहोश कर लाखों की नगदी, मोबाइल व सीसीटीवी कैमरे ले गए

जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस के सामने पंच मुखी (हनुमान) बालाजी की मंदिर से गत सोमवार-मंगलवार की रात्रि को अज्ञात चोर लुटेरे मन्दिर में स्थाई निवास करने वाले संत विष्णुदास जी और उनके शिष्य मनोहर दास बाबा को अज्ञात तरीके से बेहोश कर लाखों की नगदी, दोनों के मोबाइल फोन तथा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे और उनके संचालन के पूरे सिस्टम उखाड़ कर ले गए। प्रत्यक्ष दर्शियों तथा हनुमान मंदिर से जुड़े श्रद्धालूओं के अनुसार दोनों संत रात्रि 9 बजे प्रतिदिन मंदिर बंद कर सो जाते है। संभवतह बीती रात भी दोनों साधू सो गए और 2 से 3बजे के बीच चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। लोगों ने बताया की प्रतिदिन मंदिर सुबह 4 बजे करीब खुल जाता है दोनों संत पूजा पाठ की तैयारी शुरू कर देते है, और भक्त लोगों का आना जिनमें महिला -पुरुष होते है बालाजी के दर्शनार्थ आना शुरू हो जाता है। आज जब सुबह भक्त मंदिर आए तो देखा मंदिर का एक गेट खुला हुआ है और दोनों संत अचेत अवस्था मे पड़े है तो भक्त सक्ते में आ गए और इधर उधर अपने परिचितों को फोन किए।

 

 

किसी ने कोतवाली पुलिस थाने में भी फोन किया तो लोगों का मंदिर में जमावड़ा लग गया। सूचना पर करीब 6 बजे डॉक्टर दंपती नरेंद्र सोनी मंदिर पहुंचे। उन्होंने संतों के हालात देख संदेह जताया की इनको बेहोसी के लिए कोई चीज सुंघाई गई है। उन्होंने कहा की इनको होश आने में 24 से 36 घंटे लग सकते है। इस बीच कोतवाली से भी दो पुलिस कर्मी मंदिर आए बताए जो मंदिर और संतों के हालात देखकर ये कहते हुए चले गए की इन बाबाओं को होश आएगा तब घटना का सही पता चल पाएगा। मन्दिर में मौजूद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को देख आक्रोश व्याप्त हो गया।

 

Unknown thieves made the saints unconscious in the Panchmukhi Hanuman temple and took away cash worth lakhs, mobiles and CCTV cameras.

 

उन लोगों का आरोप था की पुलिस ने ना तो घटना स्थल की मौका रिपोर्ट बनाई ना उन अचेत साधुओं को चिकित्सकीय उपचार की कोई व्यवस्था की और इतनी बड़ी घटना साधारण घटना बताते हुए चले गए। गुस्साए लोग बाद में कोतवाली पुलिस थाने गए और अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज करने, अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा साधुओं का उपचार करवाने की मांग की और कोतवाल को एक ज्ञापन दिया। जानकर सूत्रों के अनुसार कोतवाल ने आक्रोशित लोगों को शांत करते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा की आप लोग पहले दोनों बाबाओं को सेविका अस्पताल में भर्ती करवा दो जैसे ही बाबा होश में आएंगे घटना की जानकारी भी उनसे मिल जायेगी उसके बाद मुकदमा भी दर्ज हो जायेगा और चोरों को पकड़ने के प्रयास भी शुरू कर देंगे।

 

कोतवाल के आश्वासन के बाद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों संतों को एपेक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल में भर्ती करवा दिया जहां उनका इलाज समाचार लिखे जाने तक जारी था। उल्लेखनीय है कि पंच मुखी हनुमान मंदिर में तीसरी चौथी घटना है। इसके कुछ माह पहले हाऊसिंग बोर्ड में झूलेलाल मंदिर, उसी के निकट हनुमान मंदिर और पंच मुखी बालाजी मंदिर में लगातार चोरियां हुई लेकिन पुलिस आजतक किसी भी चोरी का ना तो खुलासा कर पाई ना किसी तरह की कोई गिरफ्तारी हुई। लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन देने का लोगों ने निर्णय लिया है साथ ही सर्किट हाउस रोड हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थाई रूप से गस्त लगवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !