Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सबको निपटाकर अकेले राजनीति में रहना चाहते है, हरीश चौधरी पर रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान

बाड़मेर:- बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी हैं, लेकिन यहां नेताओं में आपसी बयान बाजी और निजी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने बायतु विधायक हरीश चौधरी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हरीश चौधरी युवाओं की राजनीति को खत्म करने के षड्यंत्र कर रहे हैं, ताकि अकेले रह कर एकछत्र राज किया जा सके।

 

 

नए लोग सहन नहीं हो रहे : भाटी 

शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने कहा है कि आज कल की राजनीति में युवा आगे आ रहे हैं और युवा जोश से लबरेज हैं और हुडदंग वाली राजनीति पसंद करते हैं, लेकिन हरीश चौधरी इस राजनीति को देख खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। खुद इस राजनीति में फिट होने की कोशिश की, लेकिन युवाओं का मुकाबला करने में नाकाम हो रहे है। ऐसे में उन्हें नई राजनीति और नए लोग सहन नहीं हो रहे हैं। उनकी राजनीति को खत्म करने के षड्यंत्र कर रहे है, ताकि अकेले रह कर एकछत्र राज किया जा सके।

 

 

Ravindra Singh Bhati's big statement on Harish Chaudhary, who wants to live alone in politics after settling everyone.

 

 

 

राह का कांटा निकाल दिया:-

रविंद्र सिंह भाटी ने उम्मेदाराम बेनीवाल के सवाल पर कहा कि वो अच्छे नेता हैं। अच्छी और नए जमाने की नई राजनीति करते हैं और मुद्दों के साथ बायतु में 2 बार चुनाव लड़ा, लेकिन सफल नहीं हो पाएं। इस बार हरीश चौधरी को लगा कि उम्मेदाराम बेनीवाल उनके लिए बड़ी चुनौती हैं और तीसरी बार उन्हें चुनाव हरा देंगे। इसलिए उनकी राजनीतिक हत्या करने के लिए आरएलपी से तोड़कर कांग्रेस में लाएं और लोकसभा प्रत्याशी बनाकर अपनी राह का कांटा निकाल दिया।

 

 

 

कर्नल सोनाराम चौधरी ने क्या कहा:-

उम्मेदाराम बेनीवाल को कांग्रेस पार्टी में लाकर प्रत्याशी बनाने को हरीश चौधरी की भूमिका को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ही नहीं, दिग्गज जाट नेता कर्नल सोनाराम चौधरी ने उम्मेदाराम बेनीवाल की नामांकन सभा के मंच से अपने भाषण में कहा कि हरीश चौधरी को लगा, उम्मेदाराम को दो बार तो हरा दिया, लेकिन तीसरी बार टक्कर भारी हो सकती है और वो चुनाव जीत भी सकते है।

 

 

 

 

इसलिए उम्मेदाराम बेनीवाल को कांग्रेस में लाकर बायतु विधानसभा सीट से उनकी राह का कांटा निकाल दिया। सोनाराम चौधरी के इसी बयान को लेकर रविंद्र सिंह भाटी लगातार हरीश चौधरी को घेर रहे हैं और उम्मेदाराम बेनीवाल की राजनेतिक हत्या करने जैसे आरोप लगा रहे हैं। खास बात है कि हरीश चौधरी बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा सीट से विधायक हैं। गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री रहे और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भी रह चुके हैं, वर्तमान में कांग्रेस में सीडब्ल्यूसी मेंबर हैं।

2018 में पहली बार लड़ा विधानसभा चुनाव:-

हरीश चौधरी बाड़मेर – जैसलमेर की राजनीति में बड़ा नाम है और जाट समाज के दिग्गज नेताओं में शामिल है। बाड़मेर – जैसलमेर लोकसभा सीट से 2009 में चुनाव जीतकर सांसद रह चुके है। साल 2018 में पहली बार बायतु विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीतकर राज्य सरकार में राजस्व मंत्री बनाए गए थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !