Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जन आधार से संबंधित समस्याओं के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर जन आधार हैल्प डेस्क का गठन

आयोजना विभाग के शासन सचिव नवीन जैन के निर्देशानुसार आमजन को जन आधार के संबंध में आ रही समस्याओं का निस्तारण हेतु सभी जिला/ब्लॉक स्तरों पर हैल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य जनाधार में नामांकन, नाम संशोधन, सदस्य का नाम हटवाने एवं जुड़वाने संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए आमजन को मार्गदर्शन प्रदान कर समस्या का निवारण शीघ्र करना है। अतिरिक्त जिला जन आधार योजना अधिकारी एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक अजय शंकर बैरवा ने बताया कि वर्तमान में जिला स्तर पर हैल्प डेस्क संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले के निवासी कार्यालय समय में 9015403473 अथवा 9887563868 पर संपर्क कर अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

 

Formation of Jan Aadhaar Help Desk at district and block level for problems related to Jan Aadhaar

 

घर के समीप ही सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इस हैल्प डेस्क को नेटवर्क के रूप में सम्पूर्ण जिले में फैलाते हुए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भी हैल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई हैं। ब्लॉक सवाई माधोपुर पर 7891623480 अथवा 7727098970, ब्लॉक चौथ का बरवाडा पर 9672222639 अथवा 7412001011, ब्लॉक बौंली व मलारना डूंगर पर 8079007133 अथवा 9462943785, ब्लॉक खण्ड़ार पर 7619730431 अथवा 9828222065, ब्लॉक गंगापुर पर 9667278499 अथवा 9829530128 और ब्लॉक बामनवास पर 9351374861 अथवा 9783536811 पर संपर्क कर अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इन हैल्प डैस्कों पर तैनात कार्मिकों के मोबाइल नम्बर जनआधार की वेबसाइट https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/ पर भी उपलब्ध हैं। आमजन जन आधार से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए राज्य स्तरीय हेल्प डेस्क दूरभाष नंबर 0141-2850287, 0141-2923377 पर, जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय हैल्प डेस्क पर प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही, जन आधार से सम्बन्धित अन्य जानकारी लेने तथा हैल्प डेस्क की सहायता लेने के लिये जन आधार की वेबसाइट भी देख सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !