Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कुश्तला के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के नजदीकी कस्बे कुश्तला स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में गर्मी के मौसम को देखते हुए आज बुधवार को पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। कम्प्यूटर अनुदेशक कृतिक जैन ने बताया की स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान मनुदेव सिंहल के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ के सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा स्थानीय विद्यालय परिसर में आधा दर्जन परिंडे बांध कर पानी की व्यवस्था भी की गई। जिससे की पंछियों को पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। इस दौरान संस्था प्रधान मनुदेव सिंहल ने बताया की इंसान तो मांगकर पानी पी सकता है, लेकिन बेजुबान पक्षी मांगकर पानी नहीं पी सकते है।

 

Birds tied for birds in Mahatma Gandhi Government School, Kushtala

 

इंसानों को पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम रखना चाहिए। इसलिए सभी को गर्मी के दिनों में विशेष रूप से अपने घरों में भी परिंडा जरूर लगाना चाहिए। व्याख्याता सुरेश माली ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि प्राणियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। परिंडे लगाने से बेजुबान पक्षियों को जीवन दान मिलेगा। उपस्थित स्टाफ सदस्यों सहित विद्यार्थियों ने गर्मी के मौसम को देखते हुए परिंडों में नियमित पानी भरने का संकल्प भी लिया। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक कुसुमलता खिंची, निर्मल कुमार जैन, रामलखन जाट ,अध्यापक ओम प्रकाश मीना, वरिष्ठ सहायक आशीष यादव, प्रियंका गुप्ता सहित स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !