Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रबंध निदेशक ने आरएमएससी के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण 

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने स्वास्थ्य भवन में निर्माणाधीन आरएमएससी के नये भवन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को गति देकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। गिरि ने निर्माणाधीन इस नए भवन के सभी ब्लॉक में जाकर निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन के सभी कमरों में बिजली, पानी एवं इंटरनेट आदि की फिटिंग गुणवत्तापूर्ण हो। गर्भवती महिलाओं के लिए रेस्टरूम एवं क्रेच की व्यवस्था हो। भवन के पीछे गैलरी में ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाए। प्रतीक्षालय में आगन्तुकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हों।
Managing Director inspected the under construction building of RMSC in jaipur
प्रबंध निदेशक ने भवन में महात्मा गांधीजी की प्रतिमा स्थापित करने, गार्डन एरिया विकसित करने, पुस्तकालय बनाने सहित आवश्यक सभी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन में फायर डिटेक्टर लगाए जाने के साथ ही हवा एवं रोशनी का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि करीब 18 करोड़ रूपए की लागत से बनाए जा रहे इस भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने से आरएमएससी के कार्यों को और अधिक सुचारू ढंग से संचालित किया जा सकेगा और संबंधित सेवाओं का विस्तार किया जा सकेगा। साथ ही, चिकित्सा विभाग से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए भी यहां स्पेस उपलब्ध हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी निदेशक (लॉजिस्टिक) डॉ. कल्पना व्यास, विशेषाधिकारी राजेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता वीके जैन, अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !