Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई भगवान परशुराम जयन्ती 

अक्षय तृतीय महापर्व के अवसर पर भगवान परशुरामजी की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिवमंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि अक्षय तृतीया का महापर्व विजेश्वर धमार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर में सुबह भगवान को पंचामृत से स्नान कराकर नई पोशाक धारण कराई गयी। इसके बाद बद्रीनाथ धाम की परंपरा अपनाते हुए भगवान को जो सत्तू एवं चने की दाल का भोग लगाया गया। दोपहर को भगवान की पूजा अर्चना एवं महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। विप्र सेना जिला अध्यक्ष रितेश भारद्वाज ने बताया की विप्र सेना द्वारा प्रातः 11 बजे परशुराम मन्दिर में आराध्य देव भगवान परशुराम जी का अभिषेक किया गया।

 

Lord Parshuram Jayanti celebrated with enthusiasm across the district

 

साय: 4 बजे विप्र सेना की ओर से ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली जा रही भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा पर कलेक्ट्री के सामने पुष्प वर्षा की गई एवं शीतल पेय का वितरण किया गया। भारद्वाज ने बताया कि 11 मई शनिवार को विप्र सेना द्वारा श्रीराम दरबार मन्दिर ब्रह्मपुरी में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न रोगों से संबंधित 8 चिकित्सक डॉ. अमित जैमिनी (फिजियोथैरेपी), डॉ. शिवानी शर्मा (होम्यो फिजिशियन), डॉ. राजीव शर्मा (शल्य), डॉ. अंकिता शर्मा (प्रसूति रोग), डॉ. पुरुषोत्तम गौतम (आयुर्वेद), डॉ. अभिषेक शर्मा (जनरल फिजिशियन), डॉ. वैभव जैमिनी (दंत), डॉ. ययाति गौतम (एक्यूप्रेशर) आदि के दौरान शिविर में पंजीकृत लोगों को उचित परामर्श दिया जाएगा। इसी प्रकार मलारना डूंगर की ब्रह्मण धर्मशाला में आज ब्रह्मण बंधुओं ने भगवान विष्णु जी के छटे अवतार भगवान श्रीपरशुरामजी का जन्मोत्सव मनाया गया। अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह 11बजे सभी ब्रह्मण बंधुओं ने भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पटल के आगे हवन वेदी के सामने धार्मिक विधि विधान के साथ भगवान की स्तुति मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की। उपस्थित ब्रह्मण बंधुओं ने मंत्रोचार के साथ यज्ञ वेदी पर हवन में आहुतियां देकर प्रभु का गुणगान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !