Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बोलते रंग मानवीय भावनाओं एवं संवेदनाओं का बेहतरीन प्रदर्शन : प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन विभाग

पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि पूर्व आईएएस शुचि शर्मा द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी “बोलते रंग” में प्रदर्शित चित्रों में जिस प्रकार मानवीय भावनाओं को रंगों के माध्यम से दर्शाया गया है वह सच में अभिभूत करने जैसा है। उन्होंने कहा कि शुचि शर्मा गत वर्षों से चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है एवं प्रत्येक प्रदर्शनी में इनके चित्रों में निखार के साथ परिपक्वता एवं पूर्णता दिखती है। प्रमुख शासन सचिव शुक्रवार को यहां जवाहर कला केंद्र में पूर्व आईएएस शुचि शर्मा द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन कर रही थी। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत “बोलते रंग” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं वहां प्रदर्शित 102 चित्रों का गहनता से अवलोकन कर शुचि शर्मा से चित्रों एवं चित्रकला की बारीकियों पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा को दर्शाने की कोई उम्र नहीं होती और उसे किसी भी वक़्त पर दर्शाया जा सकता है।
Speaking colors are an excellent display of human emotions and sensitivities - Principal Secretary to the Government, Tourism Department.
इस अवसर पर वहां मौजूद स्कूली बच्चों से भी उन्होंने वार्तालाप कर चित्रकला पर चर्चा की। प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि उभरती प्रतिभाओं के लिए जवाहर कला केंद्र कला के प्रदर्शन के लिए एक बहेतरीन प्लेटफॉर्म बन चुका है, फिर युवा हो या अन्य उम्र के कलाकार सभी के लिए यहाँ बेहतरीन अवसर है। इस मौके पर पूर्व आईएएस शुचि शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के साथ उन्होंने अपने शौक को बनाये रखा। उन्हें हमेशा मानवीय संवेदनाओं  के चित्र आकर्षित करते है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में कुल 102 चित्रों को पानी के रंगों से बनाया गया है साथ ही ऐसी मानवीय भावनाओं को रंग देने की कोशिश की गयी है जो कि  वर्तमान परिस्थिति को दर्शाते है। उन्होंने कहा कि पानी के रंगों की सहायता से चित्रों को अर्थपूर्ण बनाने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्कूली बच्चे एवं अन्य दर्शक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !