Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर आगार की नाकारा बसें यात्रियों को लूटने के साथ जानलेवा भी हो रही हैं साबित

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सवाई माधोपुर डिपो (आगार) की लगभग सभी बसें पूरी तरह नाकारा हो चुकी हैं। जिनकी वैधानिक रूप से फिटनेस की जाँच की जाये तो शायद एक भी बस सड़क पर चलने योग्य नहीं है।
सवाई माधोपुर की खण्डार रूट पर चल रही रोड़वेज की एक भी बस चलने काबिल नहीं है। इस रूट पर रोड़वेज बसों से यात्रा करने वाले कई यात्रियों ने बताया कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब खण्डार सवाई माधोपुर के बीच रोड़वेज ब्रेक डाउन नहीं करती हो, ये ही नहीं यात्रियों के जीवन से खिलवाड़ भी हो रहा है, और उन्हे निगम द्वारा लूटा भी जा रहा है।

bad condition Sawai Madhopur depot buses
पीड़ित यात्रियों का कहना है कि बस रास्ते में खराब होने पर जब यात्री दूसरी बस से आगे की यात्रा करने को मजबूर होता है तो ब्रेक डाउन बस कन्डेक्टर यात्री को किराया वापस नहीं करता है। ऐसे में एक ही स्थान पर जाने के लिए यात्री को डबल किराया देना पड़ रहा है। बस कन्डेक्टर, परिचालक कहते हैं कि बस खराब हो गयी तो निगम की बस द्वारा लिया गया किराया वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है।
ऐसी एक ही दिन में दो घटनाऐं रविवार 31 मार्च को सवाई माधोपुर खण्डार के बीच चलने वाली रोड़वेज बसों की देखने को मिली। रविवार को प्रातः 10 बजे सवाई माधोपुर शहर से खण्डार के लिए रवाना हुई सवाई माधोपुर आगार की बस (972) का बोदल से 2 किलोमीटर पहले जंगल में टायर पंचर हो गया। ड्राईवर तथा महिला परिचालक ने इस घटना की जानकारी आगार अधिकारियों को देने का प्रयास किया पर जंगल में उनके मोबाईल नेटवर्क ने काम नहीं किया। कुछ यात्रियों के नेटवर्क पकड़ने के बाद आगार को सूचना दी गयी पर कई घंटो तक कोई समाधान नहीं हुआ।
यात्रियों ने जिन्हे खण्डार, बहरावण्डा व रास्ते के गांवो को जाना था और बस परिचालक को पहले ही पूरा किराया दे चुके थे ने जब दूसरी बस में जाने के लिए किराया लौटाने की बात की तो परिचालक ने कह दिया कि निगम में किराया वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे यात्रियों को दूसरी बसों से पुनः किराया देकर शेष यात्रा पूरी करने को मजबूर होना पड़ा।
इसी प्रकार 972 नम्बर बस की एवज में जब आर.जे. 32 पीए 971 नम्बर की बस को खण्डार भेजा गया जो सांय सवा 4 बजे खण्डार से सवाई माधोपुर के लिए रवाना हुई। वो बस कुशालीपुरा और भौमिया जी की टेक के बीच पलटते पलटते बची। बस में बैठी सवारियों ने कूद कूद कर बस से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद उस बस को खाई से निकाला गया तब यात्री अपने गन्तव्य को पहुंचे। बस के ड्राईवर परिचालक का कहना था कि साहब हम क्या करें, हमें तो नौकरी करनी है, बस के इन्जन में ताकत ही नहीं है, अधिकारी सुनते नहीं है। यात्रियों का कहना था कि इस तरह की घटनाऐं आम बात है। आये दिन बसें और यात्री जंगल में पड़े रहते हैं।
हालातों को देखते हुऐ सवाई माधोपुर आगार प्रशासन को खण्डार श्योपुर की ओर जाने वाली इन सभी नाकारा बसों को बन्द कर सरकार व प्रशासन को अवगत करा देना चाहिए। अन्यथा कभी कोई बड़ा गम्भीर हादसा भी इन बसों से हो सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !