लाफ्टर चैम्पियन एवं राष्ट्रीय कवि तथा सवाई माधोपुर जिले के स्वीप एम्बेसेडर सुरेश अलबेला ने रविवार को कलेक्टर कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह से मुलाकात कर स्वीप गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। जिला स्वीप एम्बेसेडर ने आश्वासन दिया कि वह जिले में चुनाव संबंधी कार्यक्रम में सहभागिता कर आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध पर स्वीप एम्बेसेडर सुरेश अलबेला ने चुनाव से संबंधित स्वरचित कविता भी सुनाई एवं स्लोगन भी सुनाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप एम्बेसेडर की रचनाओं को सराहा और स्वीप गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा तहसील के निवास और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हास्य कवि सुरेश अलबेला सवाई माधोपुर स्वीप एम्बेसेडर बने हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद सवाई माधोपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रभारी किशोर कुमार, सहायक स्वीप प्रभारी नीरज कुमार भास्कर एवं चुनाव के मॉनिटरिंग सेल प्रभारी नगेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
Tags Laughter champion Lok Sabha Lok Sabha Election 2019 Lok Sabha elections National poet Suresh Albela Sveep
Check Also
सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में
सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …
इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …
10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …
सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …
पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें
नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
