Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन ने मदर्स डे के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर शुरू की ठंडे पानी की प्याऊ

स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा एवं वयोवृद्ध महिला रामबाई ने फीता काटकर किया प्याऊ का शुभारंभ

सवाई माधोपुर:- वतन फाउंडेशन द्वारा मदर्स डे के अवसर पर रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिशन प्यास का एहसास को लेकर ठंडे पानी और मीठे शरबत की प्याऊ का शुभारंभ किया है। फाउंडेशन की वरिष्ठ महिला विंग सुनीता मधुकर ने बताया कि वतन फाउंडेशन द्वारा मदर्स डे के अवसर पर लगाई गई प्याऊ का शुभारंभ सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा और टीम की सबसे बुजुर्ग वयोवृद्ध महिला मां रामबाई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया है।

 

 

फाऊंडेशन के नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वतन फाउंडेशन की टीम के सभी सदस्यों एवं स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीणा और महिलाओं ने वहा आने वाले यात्रियों और आमजन को मीठा शरबत और शीतल जल पिलाकर सेवा की। फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया की पिछले कई सालों से वतन फाउंडेशन के द्वारा अलग-अलग समय पर अलग-अलग मिशन चलकर धरातल पर कार्य करते हुए और भाईचारे का पैगाम देते हुए आमजन और असहाय लोगों की सेवा की जाती है।

 

 

Watan Foundation started cold water dispenser at the railway station on the occasion of Mother's Day.

 

 

 

हुसैन आर्मी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस भीषण गर्मी को देखते हुए वतन फाउंडेशन के द्वारा मिशन प्यास का एहसास चलाकर रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में फाउंडेशन कि टीम के द्वारा ठंडा पानी और मीठा शरबत पिलाकर सेवा कार्य किया जाता है। इसी मिशन को लेकर आज मदर्स डे के अवसर पर मिशन प्यास का एहसास की शुरुवात की गई। हुसैन आर्मी ने बताया की भीषण गर्मी में यहां आने वाले लोग पानी पीने के लिए इधर – उधर भटकते हुए नजर आते हैं।

 

 

वतन फाउंडेशन ने आमजन की इसी दुख और परेशानी को देखते हुए इस मिशन प्यास का अहसास की शुरुवात की। जिससे यहां आने वाले लोगों को ठंडा और शीतल जल मिल सके और लोग अपनी प्यास बुझा सके। वतन फाउंडेशन के द्वारा लगाई गई प्याऊ के शुभारंभ के अवसर सुनिता गोमे, आशा राम, जनाबबुद्दीन खान, पर्यटन विभाग के खान भाई, सलमान खान, हाजी इस्लामुद्दीन तथा टीम के सभी साथी एवं महिला विंग की सभी सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !