Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मंदिर जाने के लिए सड़क निर्माण को लेकर मुसलमानों ने दान की 1 करोड़ की जमीन 

जम्मू – कश्मीर:- धार्मिक सद्भाव का संदेश देते हुए मुसलमानों ने मंदिर जाने के लिए सड़क निर्माण को लेकर 1 करोड़ की जमीन दान की है। मामला जम्मू-कश्मीर के रियासी का है। यहां खेरल पंचायत के निवासी गुलाम मोहम्मद और गुलाम रसूल ने यह जमीन सड़क निर्माण के लिए दान की है। 500 साल पुराने हिंदू मंदिर तक जाने के लिए यहां 10 फुट चौड़ाई के साथ 1200 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाना है।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि पंचायत निधि से जल्द ही सड़क बनाई जाएगी। पूर्व पंचायत सदस्य और किसान गुलाम रसूल ने कहा कि कुछ लोगों ने सड़क मुद्दे का हवाला देकर समाज में दरार पैदा करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि, “मंदिर के लिए कोई उचित सड़क नहीं थी।

 

 

 

Muslims donated land worth Rs 1 crore for the construction of road to reach the temple in jammu kashmir

 

 

कुछ लोगों ने दरार पैदा करने के इरादे से नफरत भरा अभियान भी चलाया था।” सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हाल ही में पंचायत सदस्यों और राजस्व अधिकारियों की एक बैठक हुई थी। बैठक के दौरान जमीन मालिक गुलाम रसूल और गुलाम मोहम्मद अपनी जमीन का कुछ हिस्सा सड़क के लिए देने पर सहमत हुए। इस बीच, मंदिर भी जीर्णोद्धार के लिए तैयार हो रहा है। मंदिर के पास क्षेत्र में कुछ और जमीन है। जमीन से जुड़ा मामला जिला विकास आयुक्त रियासी के ध्यान में लाया गया है।

(सोर्स :- एएनआई)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !